फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi launches jal shakti abhiyan catch the rain and address the nation

पीएम मोदी ने की जल शक्ति अभियान की शुरुआत, कहा - जल स्रोतों पर ही निर्भर है भारत का विकास

Mon, 22 Mar 2021 02:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Mar 2021 02:44 PM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस के मौके पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत की
  • जलशक्ति के प्रति जागरुकता और प्रयास दोनों बढ़ रहे हैं - पीएम मोदी
  • करीब चार करोड़ गरीब परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया है - पीएम

विज्ञापन
prime minister narendra modi launches jal shakti abhiyan catch the rain and address the nation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की जल शक्ति अभियान की शुरुआत - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस के मौके पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत की। कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय में जलशक्ति के प्रति जागरुकता और प्रयास दोनों बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


'उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लाखों परिवार का सपना होगा पूरा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में पानी की समस्या के समाधान के लिए 'कैच द रैन' की शुरुआत के साथ ही केन बेतवा लिंक नहर के लिए भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। अटल जी ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों परिवारों के हित में जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए ये समझौता अहम है।
विज्ञापन


'जल से जुड़ी सभी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है'
प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जब हम जब तेज विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो ये पानी की सुरक्षा और प्रभावी जल प्रबंधन के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का विकास हमारे जल स्रोतों और कनेक्टिविटी पर निर्भर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पानी से जुड़ी सभी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, हर खेत को पानी अभियान, पर ड्रॉप मोर क्रॉप अभियान, नमामि गंगे मिशन, जल जीवन मिशन, अटल भूजल योजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'करीब चार करोड़ गरीब परिवारों के पास नल कनेक्शन'
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में आगे बताया कि डेढ़ साल पहले तक, 19 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.5 करोड़ घरों में ही नल का कनेक्शन था लेकिन जल जीवन मिशन के शुरू होते ही, करीब चार करोड़ गरीब परिवारों के पास नल का कनेक्शन है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने पानी की गुणवत्ता की जांच में इस तरह का समर्पण दिखाया है। इस पहल में ग्रामीण महिलाओं को भी जोड़ा गया है। कोरोना के दौरान करीब 4.5 लाख महिलाओं को जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed