फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi is also present At the BJP Parliamentary Party meeting

BJP: 'विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था, नतीजा सबके सामने', भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी

Tue, 08 Aug 2023 11:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:33 AM IST
सार

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष अविश्वास से भरा है और ये दिखाने के लिए वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सेमीफाइनल का मन था और कल सेमीफाइनल हो गया। नतीजा सबके सामने है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is also present At the BJP Parliamentary Party meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया बताते हुए भाजपा सांसदों को अपनी एकता के जरिये जवाब देने का आह्वान किया। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक के रूप में हम सेमीफाइनल मुकाबला जीत चुके हैं। अब लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बॉल (अविश्वास प्रस्ताव) पर छक्का मारने की जरूरत है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोमवार को राज्यसभा में पारित दिल्ली सेवा विधेयक की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी सदस्यों ने इस विधेयक पर राज्यसभा में मतदान को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मुकाबला बताया था। विधेयक के पारित होने पर पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को बधाई देते हुए पीएम ने कहा, सेमीफाइनल मुकाबला हम जीत चुके हैं। जहां तक अविश्वास प्रस्ताव की बात है तो हम इसे 2018 में भी जीत चुके थे और अब आखिरी बॉल पर छक्का मारने की जरूरत है।
विज्ञापन


विपक्ष अपनी एकता परखने को लाया प्रस्ताव
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव उनकी सरकार के खिलाफ नहीं है। विपक्षी गठबंधन खुद अविश्वास से बुरी तरह ग्रस्त है। वह अपने गठबंधन के सदस्यों के एक-दूसरे के प्रति विश्वास को परखने के लिए उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपरीत धारा-विचारधारा वाले दलों को गठबंधन से जोड़ तो लिया है, लेकिन उसे इस पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय को पहुंचाया नुकसान
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर सामाजिक न्याय को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये दल बढ़-चढ़ कर हमेशा सामाजिक न्याय की दुहाई देते हैं। सच्चाई यह है कि इन्हीं दलों के वंशवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्ट राजनीति ने सामाजिक न्याय का सबसे अधिक नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी सरकार भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण को जड़ से खत्म करने का अभियान जारी रखेगी।

घर-घर जाकर लोगों से मिलें
प्रधानमंत्री ने पार्टी के नेताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों से मिलें और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए लोगों से अपना योगदान देने के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि लोग जिलों और राज्यों समेत विभिन्न स्तर पर सामूहिक प्रतित्रा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के तहत अमृत कलश यात्रा भी आयोजित की जाएगी। इसमें 8,500 कलशों में देश के विभिन्न कोने से मिट्टी और पौधे लाए जाएंगे और उनको मिलाकर दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर तक जारी रहने की उम्मीद है।


गौरतलब है, मोदी सरकार मंगलवार यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। इस दौरान संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने पुष्टि की है कि सरकार के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल पार्टी की ओर से मुख्य वक्ता की भूमिका निभाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed