फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi India Urban Housing Conclave 2022 several major projects in Rajkot Updates

PM Modi: पीएम मोदी ने  'इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया, कही ये बात

Wed, 19 Oct 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Oct 2022 08:42 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि गुजरात में जल्द ही हवाई जहाजों का निर्माण किया जाएगा और उनके कल-पुर्जे राजकोट में बनाए जाएंगे। इससे राज्य का विकास भी बढ़ेगा और राजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi India Urban Housing Conclave 2022 several major projects in Rajkot Updates
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी 'इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022' के उद्घाटन और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने 'इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022' का उद्घाटन किया और कई प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में आए और अपने लिए बड़े-बड़े घर बनाए, लेकिन झुग्गी-झोपड़ी वालों की हालत सुधारने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैंने गरीबों के लिए घर बनाने का काम हाथ में लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात में जल्द ही हवाई जहाजों का निर्माण किया जाएगा और उनके कल-पुर्जे राजकोट में बनाए जाएंगे। इससे राज्य का विकास भी बढ़ेगा और राजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए घरों सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राजकोट शहर के रेसकोर्स इलाके में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दिसंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।


अपने संबोधन के दौरान राजकोट जिले में इंजीनियरिंग उद्योग की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि हवाई जहाज जल्द ही गुजरात में बनाए जाएंगे और उनके स्पेयर पार्ट्स राजकोट में बनाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने 'लाइट हाउस' परियोजना के तहत बने करीब 1100 मकानों का कब्जा लाभार्थियों को सौंपा। रैली से पहले पीएम ने एयरपोर्ट से रेसकोर्स ग्राउंड तक रोड शो भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed