{"_id":"5957beac4f1c1b59448b484c","slug":"prime-minister-narendra-modi-in-icai-programes-talks-on-8-big-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कही ये 8 बड़ी बातें, सीए कम्युनिटी ने जमकर बजाईं तालियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने कही ये 8 बड़ी बातें, सीए कम्युनिटी ने जमकर बजाईं तालियां
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट, श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, कालेधन समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी से टैक्स की चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। आगे पढ़े, पीएम मोदी ने कौन सी 8 बड़ी बातें कहीं...
1- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं पहली बार कुछ ऐसी चीजें बता रहा हूं, जिसके बारे में किसी को नहीं पता। उन्होंने कहा कि 3 लाख से ज्यादा प्राइवेट कंपनियां ऐसी मिली हैं, जो नोटबंदी के बाद सवालों के घेरे में हैं। अभी ये आंकड़ा बढ़ सकता है। नोटबंदी के बाद से चल रही जांच में ये बाते सामने आई।
2- प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लुटेरी कंपनियों से लेन देन हुआ, उनका हिसाब किसी न किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास जरूर गया। जिन ऐसे लोगों ने लुटेरों पर आस्था दिखाई, क्या उनकी पहचान खुद सीए नहीं करेंगे? उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को खुद सीए ही पहचानें और भीड़ से अलग निकालकर खड़ा कर दें।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2 लाख 72 हजार से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हैं। अगर सभी सीए और उनके कर्मचारी मिल जाएं, तो ये संख्या 8 लाख से ज्यादा की होगी। ये 8 लाख लोग देश का भला कर सकते हैं।
3- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद सिर्फ 48 घंटे में ही 1 लाख कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। ये बड़ा कदम राजनीति से परे हटकर लिया गया। सरकार ने एक मिनट में एक लाख से ज्यादा कंपनियों को कलम के एक झटके से खत्म कर दिया। ये ताकत राष्ट्रभक्ति से आती है।
4- पीएम मोदी ने कहा कि 37 हजार कंपनियां जो अवैध कामों में लिप्त थी, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसी कंपनियां अवैध लेन-देनों में लिप्त थी। ये कालेधन का हेर-फेर कर रही थी। ये सभी कंपनियां फर्जी थी। ऐसे कदम का राजनीतिक दल को बड़ा नुकसान हो सकता है, पर हमनें देश के लिए ये कदम उठाया।
5- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की व्यवस्था गड़बड़ा गई हो, तो उसे मिलकर संभाल लिया जाता है। पर अगर कुछ लोगों को चोरी करने की आदत लग जाए, तो देश और समाज कभी खड़ा नहीं हो पाता है। उनका इशारा भ्रष्टाचार की तरफ था।
6- पीएम मोदी ने कहा कि देश को संवारने के लिए सरकार ने 3 सालों में कई कदम उठाए। विदेशों से समझौते किए गए। उन्होंने बताया कि विदेशों से समझौतों का क्या असर हुआ है। उन्होंने कहा कि स्विस बैंक के आंकड़े बता रहे हैं कि भारत सरकार के काम बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्विस बैंकों में भारतीय धन कुबेरों की दौलत आधी घट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2014 से स्विस बैकों में धन जमा करने के मामले में कमीं आई। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि साल 2013 में 42फीसदी ज्यादा रकम स्विस बैंकों में जमा हुई। पर साल 2016 में इसमें 45फीसदी की कमीं आई।
7- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक जगत के ऋषि मुनि होते हैं। उन्होंने कहा कि जितना मैं देश को आगे बढ़ते देखना चाहता हूं, उतना ही आप लोग भी देश को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक जगत का ख्याल रखते हैं।
8- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 नवंबर का दिन सीए लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 8 नवंबर के बाद सीए लोगों को इतना काम करना पड़ा, जितना उन्होंने पूरे करियर में नहीं किया था।