{"_id":"607eda7e8ebc3ed1d33b0c42","slug":"prime-minister-narendra-modi-holds-a-meeting-with-leading-vaccine-manufacturers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : वैक्सीन निर्माताओं से बोले पीएम मोदी-उत्पादन क्षमता और अधिक बढ़ाने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : वैक्सीन निर्माताओं से बोले पीएम मोदी-उत्पादन क्षमता और अधिक बढ़ाने की जरूरत
Tue, 20 Apr 2021 07:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:13 PM IST
सार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में वैक्सीन की किल्लत को लेकर मंगलवार शाम को अग्रणी निर्माताओं के साथ एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी बैठक करते हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में वैक्सीन की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को अग्रणी निर्माताओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने टीका निर्माताओं से आग्रह किया है कि वे सभी नागरिकों को कम से कम समय में टीकाकरण करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता और अधिक बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को भारत के टीकाकरण अभियान में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में सबसे सस्ता टीके का निर्माण भारत में हो रहा है।
विज्ञापन
कल की थी डॉक्टरों के साथ बैठक
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कहर से बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को देशभर के डॉक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की थी। पीएम मोदी ने डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों द्वारा महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें पहली लहर की तरह ही दूसरी लहर पर भी काबू पाना है। डॉक्टर टीकाकरण व महामारी को लेकर समाज में परिवर्तनकारी भूमिका निभााएं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा था कि पिछले साल हमने इसी समय हमारे डॉक्टरों के कठोर परिश्रम व देश की रणनीति के दम पर कोरोना लहर पर काबू पाया था। अब देश दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में सभी डॉक्टर व हमारे फ्रंटलाइन वर्कर पूरी ताकत से महामारी का सामना कर रहे हैं और लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन