{"_id":"6616b18190e665f2bb08df54","slug":"prime-minister-narendra-modi-greets-maldives-president-muizzu-on-eid-al-fitr-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"EID: तनातनी के बावजूद PM मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी ईद की बधाई, बोले- हमारे संबंध सांस्कृतिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EID: तनातनी के बावजूद PM मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी ईद की बधाई, बोले- हमारे संबंध सांस्कृतिक
Wed, 10 Apr 2024 09:08 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को ईद की बधाई दी। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से भारत-मालदीव के संबंधों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : X/@HCIMaldives
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, उनकी सरकार और द्वीप राष्ट्र के लोगों को ईद की बधाई दी। साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया, जो अतीत से चले आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति को दी ईद की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'जैसा कि हम पारंपरिक उत्साह के साथ ईद-उल-फितर मनाते है, दुनियाभर के लोगों को करुणा, भाईचारे और एकजुटता के मूल्यों की याद आती है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक है, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं। वहीं भारतीय उच्चायोग ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, सरकार और देश के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।
भारत-मालदीव के संबंधों में इस कारण बनी हुई तनातनी
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से भारत-मालदीव के संबंधों में तनातनी बनी हुई है। नए राष्ट्रपति मुइज्जू के नवंबर में सत्ता संभालने के कुछ दिनों बाद उन्होंने भारतीय सैन्य कर्मियों को अपने देश से बाहर निकालने के अपने चुनावी वादे को उठाया। मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों पर 88 भारतीय सैन्यकर्मी तैनात थे। 26 भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले बैच को नागरिक कर्मियों द्वारा बदला गया है। बता दें मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और इसकी 'सागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और मोदी सरकार की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' जैसी पहलों में एक विशेष स्थान रखता है।

On the auspicious occasion of Eid-Al-Fitr, Hon'ble Prime Minister of India 🇮🇳 @NarendraModi extended warm greetings to His Excellency President of Maldives Dr. @MMuizzu, the Government & the people of the Republic of Maldives 🇲🇻.
विज्ञापन विज्ञापन
The full PR is here: 👇@IndianDiplomacy pic.twitter.com/6TGwGKDalc — India in Maldives (@HCIMaldives) April 10, 2024