पीएम मोदी ने देशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई, राष्ट्रपति कोविंद ने भी दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को छठ पूजा की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि "महापर्व छठ के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देव अपनी ऊर्जा एवं आभा से हम सबको सदैव आलोकित रखें और हमारा देश सफलता एवं समृद्धि के नित नए सोपान चढ़ता रहे।"
महापर्व छठ के पावन अवसर पर देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य देव अपनी ऊर्जा एवं आभा से हम सबको सदैव आलोकित रखें और हमारा देश सफलता एवं समृद्धि के नित नए सोपान चढ़ता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2019विज्ञापन
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि "सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं। इस छठ पूजा पर सभी को सूर्य देव, धरती और नदियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हो। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे।"
छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, छठ पूजा पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 2, 2019