फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi expresses concern on high import bill for edible oil and fertliser

Aatma Nirbhar Bharat: PM मोदी ने खाद्य तेल-उर्वरक के उच्च आयात बिल पर जताई चिंता, आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Mon, 17 Oct 2022 05:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 05:12 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि निर्यातक देशों की समस्याओं ने सीधे भारत के लिए आयात की कीमतों को प्रभावित किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर वस्तुओं की बढ़ी कीमतें भी इसका उदाहरण हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi expresses concern on high import bill for edible oil and fertliser
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई कई परियोजनाओं को वर्चुअल माध्यम से शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने का समय है। इस दौरान पीएम मोदी ने खाद्य तेल और उर्वरक आयात के उच्च बिल पर चिंता व्यक्त करते हुए आयात पर निर्भरता कम करने की भी अपील की। 

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर
आत्मनिर्भर भारत की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि निर्यातक देशों की समस्याओं ने सीधे भारत के लिए आयात की कीमतों को प्रभावित किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ी कीमतें भी इसका उदाहरण हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आयातित खाद्य तेल और उर्वरकों और यहां तक कि कच्चे तेल पर निर्भरता को यथासंभव कम करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


सरकार के कामों की दी जानकारी
पीएम मोदी ने उर्वरकों की विदेशों से खरीद और बाद में किसानों को इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार इस साल उर्वरकों के आयात पर 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी,जिससे यह तय किया जा सके कि उच्च वैश्विक कीमतें किसानों को प्रभावित न करें। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सरकार विदेशों से 75-80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से यूरिया खरीद रही है, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजारों में बढ़ती कीमतों से बचाने के लिए 5-6 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से यूरिया की आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बंद की गई छह बड़ी यूरिया फैक्ट्रियों को घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पुनर्जीवित किया जा रहा है। साथ ही नैनो-यूरिया के उत्पादन में तेजी लाई जा रही थी, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा।

कम हुई आयात पर निर्भरता 
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय किसानों ने 2015 में दालों का उत्पादन बढ़ाने के उनके आह्वान पर अमल किया। जिसके चलते  हाल के वर्षों में उत्पादन में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके कारण आयात पर निर्भरता कम हुई है। 

गौरतलब है कि पिछले वित्त वर्ष में भारत का वनस्पति तेल आयात सालाना आधार पर 70.72 प्रतिशत बढ़कर 18.93 अरब डॉलर हो गया। 2021-22 में, भारत ने 160.68 बिलियन अमरीकी डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम और कच्चे तेल और उत्पादों का आयात किया था, जो लगभग 94 प्रतिशत अधिक था।

पीएम ने किया ई-मैग्जीन ‘इंडियन एज’ भी लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान सम्मेलन-2022 के दौरान उर्वरकों पर आधारित ई-मैग्जीन ‘इंडियन एज’ को भी लॉन्च किया। इसमें हालिया विकास, मूल्य प्रवृत्ति विश्लेषण, उपलब्धता और खपत समेत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उर्वरक परिदृश्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

  • 1500 कृषि स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं सम्मेलन में...दो दिवसीय पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में देशभर के 13,500 से अधिक किसान और लगभग 1,500 कृषि-स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में शोधकर्ता, नीति निर्माता और अन्य हितधारक भी शामिल हैं।
  • 71 फीसदी बढ़ गया है भारत का वनस्पति तेल आयात...पिछले वित्त वर्ष में भारत का वनस्पति तेल आयात सालाना आधार पर 70.72 प्रतिशत बढ़कर 18.93 अरब डॉलर हो गया। 2021-22 में, भारत ने 160.68 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम और कच्चे तेल और उत्पादों का आयात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed