फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi departs for his two-nation visit to Israel and Germany

इजरायल-जर्मनी के दौरे पर पीएम मोदी रवाना

Tue, 04 Jul 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi departs for his two-nation visit to Israel and Germany

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के लिए मंगलवार को दिल्ली से रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी तीन दिनों की यात्रा में पहले इजरायल जााएंगे, जो कि एक ऐतिहासिक पलों में दर्ज होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी इजरायल जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

विज्ञापन


ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन

 
इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनस समुदाय की मीटिंग भी होगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक रिश्ते मजबूत करना और लोगों से जुड़ना उनकी इजरायल यात्रा का अजेंडा होगा।


वहीं सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मोदी के साथ उनकी बातचीत में साइबर सुरक्षा समेत सहयोग के कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

मोदी को ‘दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक’ बताते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारतीय नेता साइबर समेत कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ निकट सहयोग चाहते हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक नेतन्याहू ने कहा कि भारत दुनिया में बेहद तेजी से उभरती तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत जल, कृषि, स्वास्थ्य और साइबर जैसे कई क्षेत्रों में इस्राइल के साथ नजदीकी सहयोग चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed