फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi attends the ‘Odisha Parba 2024’ in Delhi, News in hindi

Odisha Parba 2024: 'ओडिशा पर्ब' कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, ओडिया विरासत के संरक्षण और संवर्धन की पहल

Sun, 24 Nov 2024 06:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 24 Nov 2024 06:39 PM IST
सार

ओडिया विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए ओडिशा पर्ब का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ धर्मेंद्र प्रधान ने भी शिरकत की है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi attends the ‘Odisha Parba 2024’ in Delhi, News in hindi
'ओडिशा पर्ब' कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में 'ओडिशा पर्ब' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी शिरकत की है उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। बता दें कि 'ओडिशा पर्ब' कार्यक्रम का आयोजन ओडिया विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया जा रहा है। ये कार्यक्रम नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'ओडिशा के सभी लोगों को 'ओडिशा पर्व' की बधाई'
वहीं इस समारोह 2024 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं आप सबको और ओडिशा के सभी लोगों को 'ओडिशा पर्व' की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस साल 'स्वभाव कवि' गंगाधर मेहर की पुण्यतिथि का शताब्दी वर्ष भी है। मैं इस अवसर पर उनका पुण्य स्मरण करता हूं,



ओडिशा के सीएम भी कार्यक्रम में हुए थे शामिल
वहीं इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "ओडिशा परबा का 7वीं बार दिल्ली में आयोजन किया जा रहा है। ओड़िया समाज की ओर से ओडिशा की कला, साहित्य, संस्कृति, खान-पान को राजधानी में स्थापित करने का ये अनोखा प्रयास है। इस बार का उत्सव और न्यारा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद इसका उद्घाटन किया है। लोगों में काफी उत्साह है।





क्या है ओडिशा पर्ब कार्यक्रम?
ओडिशा पर्व नई दिल्ली में ओडिया समाज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके माध्यम से, वह ओडिया विरासत के संरक्षण और प्रचार की दिशा में बहुमूल्य सहयोग प्रदान करने में लगे हुए हैं। परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष ओडिशा पर्व का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है। यह ओडिशा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए रंग-बिरंगे सांस्कृतिक रूपों को प्रदर्शित करेगा और राज्य के जीवंत सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक लोकाचार को प्रदर्शित करेगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पेशेवरों एवं जाने-माने विशेषज्ञों के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय सेमिनार या सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed