फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi attended the conference of top police officers

पीएम मोदी शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में हुए शामिल, अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

Sun, 08 Dec 2019 12:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Dec 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi attended the conference of top police officers
नरेंद्र मोदी, अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पुलिस महानिदेशकों और निरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हुए। शुक्रवार से पुणे में शुरू हुआ यह सम्मलेन रविवार को संपन्न होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित  शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी इसमें शरीक हो रहे हैं। सालाना होने वाले इस सम्मलेन में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाती है। पिछले साल यह सम्मेलन गुजरात के केवड़िया में हुआ था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजभवन में सशस्त्र बल झंडा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने साल 2016 में नगरोटा आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर कुनाल गोसावी की पत्नी और बेटी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया कि पुणें में डीजीपी/आईजीपी का सम्मेलन चल रहा है। 
विज्ञापन


इसमें देशभर के शीर्ष अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने 57 मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा कि हम सशस्त्र बल झंडा दिवस पर हम अपनी सेना के अदम्य साहस और उनकी परिवार को सलाम करते हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं आप अपनी सुरक्षा बलों के  कल्याण के लिए योगदान दें। मालूम हो कि सात दिसंबर 1949 से सशस्त्र बल झंडा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय पुलिस विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की घोषणा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांफ्रेंस में अखिल भारतीय पुलिस विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित करने की सरकार की योजनाओं की घोषणा की। इसके अलावा अमित शाह ने आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव शुरू करने के सरकार के संकल्प को भी रेखांकित किया।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed