कांग्रेस नेताओं के सहारे ही गांधी परिवार पर हमला करते हैं पीएम मोदी, राहुल को आज भी नहीं याद आए राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को ‘परिवारवाद’ के नाम पर सबसे ज्यादा घेरते हैं। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर अपने जवाब के दौरान भी उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार के आलावा अपनी ही पार्टी के किसी दूसरे नेता को श्रेय नहीं देती। पीएम नरेंद्र मोदी की वह बात आज भी सही साबित हुई जब कांग्रेस ने अपने ही दल के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को उनके जन्मदिन पर याद नहीं किया।
जबकि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रामविलास पासवान जैसे अनेक नेताओं ने उन्हें भारत का महान आर्थिक सुधारक बताते हुए याद किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए लिखा है कि वे बड़े विद्वान और कुशल प्रशासक थे।
इतिहास के महत्वपूर्ण मोड़ पर उन्होंने देश की बागडोर संभाली और उसे सही रास्ते पर ले गए। मोदी ने लिखा है कि नरसिम्हा राव को देश को आगे बढ़ाने के लिए महत्त्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने के लिए याद किया जाएगा। कई नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की उस तस्वीर को भी साझा किया है जिसमें वे राव से गले मिल रहे हैं।
Remembering Shri PV Narasimha Rao Ji on his birth anniversary. A great scholar and veteran administrator, he led the nation at a crucial juncture of our history. He will be remembered for taking pioneering steps that contributed to national progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2019
कांग्रेस के राव को न याद करने पर हैरानी
भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने भी नरसिम्हा राव को याद किया है। राव को याद करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि यह देखकर काफी खुशी हुई कि देश के अनेक लोग अपने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद कर रहे हैं। लेकिन यह देखकर काफी हैरानी हुई कि उसी दल (कांग्रेस) ने उन्हें याद नहीं किया है जिससे वे संबंध रखते थे।
महिला कांग्रेस ने किया याद
कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को याद करते हुए कोई संदेश नहीं दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी या उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राव को याद नहीं किया गया है। पार्टी की हर गतिविधि पर सक्रिय रहने वाले रणदीप सुरजेवाला ने भी नरसिम्हा राव को याद नहीं किया है।
हालांकि कांग्रेस की महिला शाखा के ट्विटर अकाउंट से राव को याद किया गया है। उन्हें भारत में आर्थिक सुधारों के लिए सम्मान दिया गया है और नए भारत की नींव रखने वाला नेता बताया गया है। महिला कांग्रेस के इस ट्वीट को पार्टी नेता सुष्मिता देव, तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी रीट्वीट किया है।