फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi address to the nation says We saved more lives of citizens than in resource-rich countries

भारत में हर दस लाख पर 5500 लोगों को कोरोना, अमेरिका में 25 हजार : पीएम मोदी

Wed, 21 Oct 2020 02:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Oct 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi address to the nation says We saved more lives of citizens than in resource-rich countries
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@narendramodi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर अच्छी है। भारत में जहां प्रति दस लाख जनसंख्या पर करीब 5500 लोगों को कोरोना हुआ है, वहीं अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में ये आंकड़ा 25 हजार के करीब है। भारत में प्रति दस लाख लोगों में मृत्युदर 83 है, जबकि अमेरिका, ब्राजील, स्पेन और ब्रिटेन जैसे कई देशों में ये आंकड़ा 600 के पार है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है। सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन



पीएम ने कहा कि 'आज हमारे देश में कोरोना मरीजों के लिए 90 लाख से ज्यादा बेड की सुविधा उपलब्ध है। 12,000 क्वारंटीन केंद्र हैं। कोरोना जांच के लिए की करीब 2000 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। देश में टेस्ट की संख्या जल्द ही 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रामचरितमानस का हवाला: बीमारी को कभी छोटा नहीं समझें
मोदी ने कहा कि रामचरितमानस में बहुत ही शिक्षाप्रद बातें हैं, सीखने जैसी बातें हैं। हालांकि, साथ ही साथ कई तरह की चेतावनियां भी हैं। जैसे रामचरितमानस में बहुत बड़ी बात कही गई है, ‘रिपु रुज पावक पाप, प्रभु अहि गनिअ न छोट करि।’ यानी आग, शत्रु, पाप (गलती) और बीमारी को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। जब तक इनका पूरा इलाज न हो जाए, इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। त्योहारों का समय हमारे जीवन में खुशियों का समय है, उल्लास का समय है।


आपके परिवार को सुखी देखना चाहता हूं
पीएम ने कहा कि 'मैं आप सबसे करबद्ध प्रार्थना करता हूं। आपको सुरक्षित देखना चाहता हूं। आपके परिवार को सुखी देखना चाहता हूं। ये त्योहार आपके जीवन में उत्साह और उमंग बढ़ाएं, ऐसा वातावरण चाहता हूं। इसलिए मैं बार-बार हर देशवासी से कोरोना महामारी से बचाव के नियमों के पालन का आग्रह करता हूं। मेरे प्यारे देशवासियों स्वस्थ रहें, तेज गति से आगे बढे़ं और हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ नवरात्र, दशहरा, ईद, दीपावली, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती समेत सभी त्योहारों की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed