फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi praise Shivraj singh chouhan on record Corona vaccination, Congress leader Jairam Ramesh questioned

आंकड़ों पर सियासत: कोरोना वैक्सीनेशन पर शिवराज को मिली प्रधानमंत्री की तारीफ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछे सवाल

Wed, 23 Jun 2021 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Jun 2021 05:41 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश में तीन दिन के वैक्सीनेशन के आंकड़े शेयर करते हुए कहा कि हम किसे बेवकूफ बना रहे हैं? 21 को मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 17 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थीं। वहीं, इसके अगले दिन महज 4825 लोगों को ही वैक्सीन की डोज दी गईं...

विज्ञापन
Prime Minister Modi praise Shivraj singh chouhan on record Corona vaccination, Congress leader Jairam Ramesh questioned
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत के बाद देश में कोरोना टीका लगाने के अभियान में तेजी आई है। सोमवार को मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाते हुए महज एक ही दिन में 16 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया। इस पर पीएम मोदी ने शिवराज सरकार की पीठ थपथपाई है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने राज्य सरकार से सीधे-सीधे आंकड़ों का हवाला देकर पूछ लिया है कि आखिर किसे मूर्ख बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्वास ओर प्रोत्साहन' शीर्षक के साथ लिंक्डइन पर एक ब्लॉग लिखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह भारत ने केंद्र और राज्य की भागीदारी के दम पर कोरोना संकट के दौरान चुनौतियों का सामना किया। केंद्र और राज्यों में भागीदारी के चलते ही संसाधनों की उपलब्धता में बढ़त संभव हुई है।

विज्ञापन

पीएम बोले- मध्यप्रदेश की सक्रियता देख अच्छा लगा

प्रधानमंत्री के ब्लॉग को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजनरी लीडर हैं, उनमें जनता की सेवा करने की ललक है और वे राष्ट्र के नवनिर्माण हेतु कुशलतापूर्वक जनहितकारी निर्णय लेते हैं। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत राज्यों को 2020-21 के लिए अतिरिक्त दो फीसदी जीएसडीपी की अनुमति दी गई, एक फीसदी पर आर्थिक सुधारों की शर्त जोड़ी गई थी। अतिरिक्त ऋण की सुविधा से राज्यों को जनकल्याण के कार्य करने में मदद मिली और वे देश की अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में अधिक योगदान दे सकें।


सीएम शिवराज के ट्टीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी कहा, सुधारों को लागू करने में मध्यप्रदेश की सक्रियता देखकर अच्छा लगा। इससे जहां लोगों को बहुत मदद मिलेगी, वहीं राज्य का भी तेजी से विकास होगा।

कांग्रेस ने घेरा शिवराज को

कांग्रेस ने रिकार्ड टीकाकरण के मुद्दे पर शिवराज सिंह सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश में तीन दिन के वैक्सीनेशन के आंकड़े शेयर करते हुए कहा कि हम किसे बेवकूफ बना रहे हैं? 21 को मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 17 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थीं। वहीं, इसके अगले दिन महज 4825 लोगों को ही वैक्सीन की डोज दी गईं।


वहीं इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि रविवार को जमाखोरी, सोमवार को टीका लगाएं और मंगलवार को लंगड़ाकर वापस लौट जाएं। एक दिन के टीकाकरण के विश्व रिकॉर्ड के पीछे यही रहस्य है। मुझे यकीन है कि इस करतब को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed