फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi paid tribute to JP and Nanaji Deshmukh says ideals of these people get a lot of inspiration

जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी और नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि, बोले- इन लोगों के आदर्शों से बहुत प्रेरणा मिलती

Mon, 11 Oct 2021 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 11:44 AM IST
सार

भारत में आज दो महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही है। समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण एवं जन संघ नेता नानाजी देशमुख की जयंती पर पीएम मोदी ने नमन किया। पीएम मोदी ने नानाजी देशमुख पर 2017 में दिए अपने भाषण का लिंक भी ट्विटर पर शेयर किया। 

विज्ञापन
Prime Minister Modi paid tribute to JP and Nanaji Deshmukh says ideals of these people get a lot of inspiration
नरेंद्र मोदी, पीएम - फोटो : ANI

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण एवं जन संघ नेता नानाजी देशमुख की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक अतुलनीय हस्ती थे, जिन्होंने भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने स्वयं को जन कल्याण के लिए समर्पित किया और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में सबसे आगे रहे। हमें उनके आदर्शों से बहुत प्रेरणा मिलती है।’’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण का यूट्यूब लिंक किया शेयर 
प्रधानमंत्री देशमुख को श्रद्धांजलि देते हुए एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘महान दूरदृष्टा भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर प्रणाम। उन्होंने हमारे गांवों के विकास और मेहनती किसानों के सशक्तीकरण के प्रति स्वयं को समर्पित कर दिया। नानाजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 2017 में दिए गए अपने भाषण को साझा कर रहा हूं।’’ मोदी ने इस ट्वीट के साथ अपने भाषण का यूट्यूब लिंक भी साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed