फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi meet school students at pm house

PM Office: अंदर से कैसा दिखता है प्रधानमंत्री का दफ्तर? दुनिया का नक्शा, नटराज की मूर्ति, जानिए यह कितना खास

Wed, 27 Dec 2023 01:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

वीडियो में छात्रों को प्रधानमंत्री कार्यालय में दिखाया गया। वे उस कमरे में भी गए, जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों का आयोजन किया जाता है। बच्चों ने पीएम के आवास के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Prime Minister Modi meet school students at pm house
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को क्रिसमस डे के अवसर कुछ स्कूली बच्चों को अपने आवास पर आमंत्रित किया। बच्चे पूरे उत्साह के साथ वहां पहुंचे और पीएम के आवास और दफ्तर के भव्य नजारे देखे। पीएम आवास का आर्किटेक्चर और खूबसूरती देखकर बच्चे दंग रह गए। वीडियो में बच्चे काफी खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो
इससे जुड़ा वीडियो प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किया।  प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसा लगता है कि उनका कार्यालय अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया है, क्योंकि बच्चों ने इसे खूब पसंद किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'जिज्ञासु युवा दिमागों ने 7, लोक कल्याण मार्ग का दौरा कर स्पष्ट रूप से एक शानदार अनुभव का लुत्फ उठाया। ऐसा लगता है कि मेरे कार्यालय ने अंतिम परीक्षा पास कर ली है। बच्चों ने इसे सराहा है।'
विज्ञापन

 

 

 


आवास और कार्यालय का किया दौरा
वीडियो में छात्रों को प्रधानमंत्री कार्यालय में दिखाया गया। वे उस कमरे में भी गए, जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों का आयोजन किया जाता है। बच्चों ने पीएम के आवास के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया। 

अंदर क्या-क्या देखा?
  • नटराज की मूर्ति
  • अशोक स्तंभ की प्रतिकृति
  • कई सारी भव्य पेंटिग्स
  • कार्यालय की छत पर दुनिया का नक्शा
  • लाइट्स के जरिए भव्य सजावट
  • कहां, क्या और कैसे काम किया जाता है? कैबिनेट मीटिंग का हॉल आदि
  • अतिथियों के खास कक्ष

बच्चों ने क्या कहा?
इस दौरान एक बच्ची ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा अवसर था। मुझे उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कई अवसर आएंगे। 

वीडियो में और क्या?
प्रधानमंत्री ने जो वीडियो साझा किया, उसकी शुरुआत में छात्रों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं गाते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कुछ बच्चों से बात की और पूछा कि क्या आपने प्रधानमंत्री का घर देखा है? बच्चों ने इसका जवाब न के रूप में दिया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी टीम आपको वहां घुमाने ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed