फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister followed 55 women on Twitter on the occasion of Raksha Bandhan

रक्षा बंधन पर पीएम मोदी ने 55 महिलाओं को किया फॉलो, बदले में मिली बधाई

Sun, 26 Aug 2018 09:53 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister followed 55 women on Twitter on the occasion of Raksha Bandhan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा बंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया। इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक करनाम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी और भाजपा की कुछ सदस्य एवं राज्य सरकार की मंत्रियों को फोलो किया। मोदी द्वारा फॉलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के मौके पर उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है। प्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल पर 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फॉलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed