{"_id":"633d863c8c382e67b65f5495","slug":"prime-accused-in-rs-12-crore-heist-from-thane-bank-held-in-pune-after-more-than-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दो महीने बाद पुणे में गिरफ्तार हुआ अल्ताफ शेख, ठाणे की बैंक से 12 करोड़ की चोरी का है मुख्य आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दो महीने बाद पुणे में गिरफ्तार हुआ अल्ताफ शेख, ठाणे की बैंक से 12 करोड़ की चोरी का है मुख्य आरोपी
Wed, 05 Oct 2022 06:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 05 Oct 2022 06:57 PM IST
सार
ठाणे की मनपाड़ा आईसीआईसीआई बैंक से 12 करोड़ से ज्यादा रुपये की चोरी के मुख्य आरोपी को ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी शेख को पुणे से ठाणे और नवी मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बैंक से चुराए गए 12.20 करोड़ रुपये में से करीब नौ करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाई माह की 12 तारीख को ठाणे के मनपाड़ा इलाके के आईसीआईसीआई बैंक में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने आखिरकार कर ही दिया। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस चोरी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि करीबन ढ़ाईं महीने पहले बैंक में चोरी हुई थी। चोरों ने 12.20 करोड़ रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय अल्ताफ शेख के रूप में हुई है। इतना ही नहीं मुख्य आरोपी अल्काफ शेख के पास से करीब नौ करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी अल्ताफ शेख को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। बैंक में चोरी के इस मामले में शेख की गिरफ्तारी के साथ ही उसकी बहन नीलोफर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चोरी 12 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी अल्ताफ शेख मुंब्रा का निवासी है। वह आईसीआईसीआई बैंक में कस्टोडियन के रूप में काम करता था। यहां वह बैंक के लॉकर की चाबियों का कार्यवाहक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक में चोरी करने का प्लान वह काफी पहले से बना रहा था। इस चोरी की योजना बनाने, सिस्टम में खामियों को जानने और चोरी के औजार इकट्ठा करने के लिए उसने एक साल तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि चोरी को अंजाम देकर शेख फरार हो गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शेख को आखिरकार सोमवार को पुणे से ठाणे और नवी मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बैंक से चुराए गए 12.20 करोड़ रुपये में से करीब नौ करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी की राशि भी जल्द ही बरामद कर ली जाएगी। इससे पहले, पुलिस ने नीलोफर और तीन अन्य आरोपियों अबरार कुरैशी (33), अहमद खान (33) और अनुज गिरी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है और आगे की जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए ना केवल बुर्के का प्रयोग करता था बल्कि रूप भी बदलता था। उन्होंने यह भी बताया कि शेख की बहन नीलोफर को उसके इस कारनामे की जानकारी थी। उसने भी अपने घर में कुछ पैसे छिपाए थे।