{"_id":"5d219e1d8ebc3e6d0c339a94","slug":"priest-arrested-in-kerala-for-sexual-assaulting-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला पादरी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला पादरी गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2019 12:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
केरल में एक आश्रय गृह में रहने वाले लड़कों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में यहां एक पादरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पेरम्बदम में आश्रय गृह से शनिवार रात भागने वाले बच्चों के माता-पिता की शिकायत के आधार पर जॉर्ज उर्फ जेरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बच्चों के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, जब जॉर्ज ने बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की तो बच्चे वहां से भाग गए। जॉर्ज आश्रय गृह का निदेशक था।
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया जब आश्रय गृह के सात बच्चे वहां से भाग गए और उन्होंने शनिवार की रात को रास्ते में मिले एक व्यक्ति की मदद से अपने माता-पिता को फोन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पादरी के खिलाफ किशोर न्याय कानून और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।