फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pressure cookers, dinner sets being distributed to woo voters in Karnataka

Karnataka: चुनाव आया तोहफों का मौसम लाया, वोटरों को रिझाने के लिए बांटे जा रहे प्रेशर कूकर और डिनर सेट

Sat, 04 Feb 2023 02:06 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Feb 2023 02:06 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के दिन से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही इस तरह की प्रथाओं पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ़ने होंगे।  

विज्ञापन
Pressure cookers, dinner sets being distributed to woo voters in Karnataka
प्रेशर कूकर(सांकेतिक)

विस्तार

कर्नाटक में चुनाव नजदीक आते ही सभी नेता अपने रंग में लौट गए हैं। सभी नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश करते नजर आ रहे हैं। डिनर सेट, प्रेशर कुकर, डिजिटल घड़ियां और अन्य उपहार- ऐसा लगता है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तोहफों का मौसम आ गया है।

विज्ञापन


कुछ राजनेता अपने मतदाताओं की तीर्थ यात्रा को प्रायोजित करते पाए गए - सबसे पसंदीदा स्थान आंध्र प्रदेश में तिरुपति, कर्नाटक में धर्मस्थल में मंजुनाथ स्वामी मंदिर और महाराष्ट्र में शिर्डी हैं। बागलकोट जिले के एक प्रमुख राजनेता की तस्वीर वाली डिजिटल घड़ियों का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था।
विज्ञापन


एक निवासी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को डिनर सेट बांटे गए। मुझे दोपहर में फोन आया कि आओ और डिनर सेट ले लो। शुरुआत में मुझे लगा कि यह मजाक है, लेकिन जब मैं वहां जांच के लिए गई, तो वे वास्तव में डिनर सेट बांट रहे थे।  शहर के एक अन्य खंड में, एक पूर्व मंत्री ने कथित तौर पर मतदाताओं के एक वर्ग के जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ट्रकों में भरे प्रेशर कुकर और रसोई के बर्तन भी जब्त किए गए थे। इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के दिन से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही इस तरह की प्रथाओं पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ़ने होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed