फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Press Conference on Covid19 situation In India Health Ministry Home Ministry ICMR Live Updates News In Hindi

Covid-19 Bulletin : अब तक 29 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए, पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा जांच

Thu, 03 Sep 2020 04:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Sep 2020 04:29 PM IST
सार

  • देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • ठीक होने वाले मामलों की संख्या सक्रिय मामलों से 3.5 गुना अधिक
  • देशभर में अब तक साढ़े चार करोड़ से ज्यादा कोविड-19 जांच हुईं
  • पूरे देश में दूसरा सीरो सर्वे शुरू, अगले दो हफ्ते में आएंगे परिणाम

विज्ञापन
Press Conference on Covid19 situation In India Health Ministry Home Ministry ICMR Live Updates News In Hindi
ड्राइविंग के दौरान मास्क की आवश्यकता - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारियां दीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कई अन्य सवालों के भी जवाब दिए। मसलन अकेले कार ड्राइव करते हुए मास्क पहनने की जरूरत है या नहीं क्योंकि ऐसा न करने पर कई लोगों के चालान कट चुके हैं।

विज्ञापन

 
अब तक चार करोड़ 50 लाख से ज्यादा जांच
भूषण ने बताया कि देश में कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 29.70 लाख से ज्यादा हो गई है। यह संख्या वर्तमान में सक्रिय मामलों से 3.5 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा कोविड-19 जांच हुई हैं। कल एक दिन में सबसे ज्यादा 68,584 मरीज ठीक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अब तक हमने देश में चार करोड़ 50 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। पिछले 24 घंटों में 11 लाख 72 हजार टेस्ट किए गए हैं। रिकवरी मामलों (ठीक होने वाले केस) की संख्या लगभग 29,70,000 हो गई है। रिकवरी मामलों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है।'

कुल सक्रिय मामलों का 62 फीसदी पांच राज्यों में

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कहा कि देश के कुल सक्रिय मामलों में से 62 फीसदी मामले पांच राज्यों में हैं। ये राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं। पाच राज्यों- आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली कुल मौतों में से 70 फीसदी मौत हुई हैं। 

राजेश भूषण ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 13.7 फीसदी साप्ताहिक कमी आई है। यह दर कर्नाटक में 16.1 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.8 फीसदी, तमिलनाडु में 23.9 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 17.1 फीसदी है। साप्ताहिक मृत्यु दर में आंध्र प्रदेश में 4.5, महाराष्ट्र में 11.5 और तमिलनाडु में 18.2 फीसदी की कमी आई है।

अकेले ड्राइविंग के वक्त मास्क को लेकर कही ये बात

अकेले कार ड्राइव करते हुए या मोटर साइकिल पर चलते हुए मास्क पहनना जरूरी है या नहीं। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसे कोई दिशानिर्देश नहीं हैं। भूषण ने कहा, 'स्वास्थ्य मंत्रालय के ऐसे कोई दिशानिर्देश नहीं हैं कि कार, बाइक या साइकिल पर अकेले चलते हुए मास्क पहनना है या नहीं।' भूषण ने कहा कि अगर लोग समूह में साइकिल चला रहे हैं या दौड़ रहे हैं या जॉगिंग कर रहे हैं तो उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक आधार पर पिछले तीन सप्ताह में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में सात फीसदी की कमी देखी गई है। 

सचिव ने कहा कि रोज सकारात्मक आंकड़े बढ़ रहे हैं। इसे कुल जनसंख्या के संदर्भ में देखना होगा। सरकार ने अर्थव्यवस्था दोबारा शुरू करने के लिए वर्गीकृत दृष्टिकोण अपनाया है। इसमें पर्याप्त परीक्षण क्षमता सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सकीय इलाज के स्पष्ट दिशा-निर्देश और अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को बेहतर किया गया है।

भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर 49 की मौत

भूषण ने कहा कि देश में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। भारत प्रति 10 लाख की आबादी पर मौत की सबसे कम दर वाले देशों में है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना मृत्यु दर 49 है। कर्नाटक और दिल्ली में साप्ताहिक मृत्यु ट्रेजेक्टरी में वृद्धि हुई है। दिल्ली में 50 फीसदी और कर्नाटक में करीब 9.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई है

पूरे देश में शुरू हुआ दूसरा सीरो सर्वे : डॉ. भार्गव
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. भार्गव ने कहा कि दूसरा सीरो सर्वे पूरे देश में शुरू हो चुका है। यह सर्वे 70 जिलों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सर्वे के परिणाम अगले दो सप्ताह में सामने आ जाएंगे। 

तेलंगाना में 18 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

कोरोना से जंग में पहली पंक्ति के कर्मियों में शुमार स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण को लेकर राजेष भूषण ने कहा कि तेलंगाना में स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की दर 18 फीसदी है। यह दर महाराष्ट्र में 16 फीसदी, दिल्ली में 14 फीसदी, कर्नाटक में 13 फीसदी, पुडुचेरी में 12 फीसदी और पंजाब में 11 फीसदी है।

बढ़ते मामलों पर दिल्ली को दिए विशेष निर्देश
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रिय मामलों और मौतों की संख्या को लेकर भूषण ने कहा कि मंत्रालय इसे लेकर दिल्ली सरकार के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें (दिल्ली सरकार) को कुछ विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं, अगर इनका पालन होता है तो मामलों की संख्या को नियंत्रण में लाया जा सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed