फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Press conference Modi cabinet Ministers over cabinet decision in parliament monsoon Session 2020

मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: रविशंकर प्रसाद बोले- विपक्षी पार्टियों को बिहार में जवाब मिलेगा

Mon, 21 Sep 2020 07:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Sep 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Press conference Modi cabinet Ministers over cabinet decision in parliament monsoon Session 2020
Union Minister Ravi Shankar Prasad - फोटो : ANI

संसद के मानसून सत्र में कैबिनेट के फैसले को लेकर मोदी सरकार में कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत रवि शंकर प्रसाद ने की। इस दौरान रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि निलंबित सांसदों ने नियमों का उल्लंघन किया। उप सभापति ने 13 बार विपक्षी सांसदों से अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। हरिवंश जी ने 13 बार अपील की थी।

विज्ञापन


कल की हरकत, संसद के इतिहास में शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना
प्रसाद ने आगे कहा कि अगर मार्शल नहीं बचाते तो विपक्षी सांसद उप सभापति के साथ मारपीट भी कर सकते थे। उप सभापति हरिवंश जी से मारपीट की कोशिश की गई। कल की हरकत संसद के इतिहास में शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि निलंबित होने के बाद भी सांसद राज्यसभा पहुंच गए। वहीं, आज चेयरमैन के आदेश की अवहेलना हुई। विपक्षी सांसद सदन की मर्यादा और सदन की परंपरा के अनुकूल नहीं थे, उनका एजेंडा बिल को रोकना था।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों को बिहार में जवाब देना होगा
रवि शंकर प्रसाद ने कहा, हरिवंश जी उसी गांव से आते हैं जहां लोकनायक जयप्रकाश नरायण का जन्म हुआ था, ऐसे विद्वान उप सभापति के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, बिहार की जनता इसका जवाब देगी, देश भी देगा, यह नहीं चलेगा। जिस तरह की शालीनता का हरिवंश जी ने परिचय दिया है, मैं उनकी तारीफ करता हूं। विपक्षी पार्टियों को बिहार में जवाब देना होगा, मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रहा हूं, लेकिन इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की पूरी प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है और झूठा है
कांग्रेस की पूरी प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है और झूठा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2007 में ही कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग शुरू की थी, तब कांग्रेस ने इसका विरोध नहीं किया।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है। कांग्रेस का संबंध बिचौलियों से है। रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आश्वस्त कर दिया है कि एमएसपी नहीं हटेगी, हमने आज ही एमएसपी को लागू कर दिया।

सरकार 'आत्मनिर्भर भारत' और 'स्किल इंडिया' के लिए दृढ़संकल्प
रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोलय ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह सरकार 'आत्मनिर्भर भारत' और 'स्किल इंडिया' के लिए दृढ़संकल्प है। इसका सबूत 'कोरोना काल' में देश को देखने को मिल चुका है। कोरोना के समय हमारे पास पीपीई कीट नहीं था, मास्क नहीं थे, वेंटिलेटर्स की कमी थी, लेकिन आज देश इन सभी चीजों में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है बल्कि निर्यात भी कर रहा है।


हमारी सरकार धड़ाधड़ बिल नहीं पास कर रही है
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार धड़ाधड़ बिल नहीं पास कर रही है। कई बिल लोकसभा से पास हो चुके थे, जिसे राज्यसभा से पास कराया गया है। हमारे पास पूर्ण बहुमत था, विपक्ष में सिर्फ 72 सांसद थे, इसलिए विपक्ष बौखला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed