फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential Election Results country will get new President Today counting of votes start at 11 AM

Presidential Election Results: देश को आज मिलेंगे नए महामहिम, सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

Thu, 21 Jul 2022 02:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Jul 2022 02:18 AM IST
सार

मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।

विज्ञापन
Presidential Election Results country will get new President Today counting of votes start at 11 AM
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

विज्ञापन


यूं तो विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है। 
विज्ञापन


कमरा नंबर 63 में गिनती
पूरे देश से मतपेटियां मंगलवार की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी हैं और मतगणना अधिकारी भी गिनती के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक आएगा नतीजा
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

पहले सांसदों के मत गिने जाएंगे
सबसे पहले सांसदों के मतों की गिनती होगी और निर्वाचन अधिकारी मोदी इसके रुझान की जानकारी देंगे। इसके बाद वर्णमाला के अनुसार दस-दस राज्यों के विधायकों के मत गिने जाएंगे और 20 राज्यों के वोट गिने जाने के बाद मोदी फिर रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। अंत में परिणाम बताया जाएगा


99.18 फीसदी वोट पड़े थे संसद में
देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed