{"_id":"621b291d5477c220b21a8569","slug":"president-s-visit-ramnath-kovind-takes-elephant-ride-in-kaziranga-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: राष्ट्रपति ने नेशनल पार्क में परिवार के साथ हाथी की सवारी का लिया आनंद, तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: राष्ट्रपति ने नेशनल पार्क में परिवार के साथ हाथी की सवारी का लिया आनंद, तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे
Sun, 27 Feb 2022 02:02 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काजीरंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काजीरंगा
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:02 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को हाथी की सवारी का आनंद लिया। कोविंद अपने परिवार के साथ असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। आज राष्ट्रपति कोहोरा में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
हाथी की सवारी का आनंद लेते राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काजीरंगा नेशनल पार्क में रविवार को हाथी की सवारी का आनंद लिया। कोविंद अपने परिवार के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विशेष कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कोहोरा में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में कोविंद वन अधिकारियों और राज्य सरकार के साथ हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति शनिवार शाम को कोविंद तेजपुर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद काजीरंगा पहुंचे थे।
विज्ञापन
जनता के लिए दो दिन उद्यान बंद
राष्ट्रपति कोविंद के काजीरंगा नेशनल पार्क के दौरे को देखते हुए प्राधिकरण ने 26 और 27 फरवरी तक नेशनल पार्क को जनता के लिए आंशिक रूप से बंद करने के लिए बंद कर दिया है। 23 फरवरी को काजीरंगा नेशनल पार्क की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बुरापहार और अगोरटोली को छोड़कर सभी रेंज में पर्यटकों के लिए हाथी और जीप सफारी बंद रहेगी।
विज्ञापन