फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president rule in jammu kashmir samajwadi party TMC says supporting in helplessness

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने का मजबूरी में कर रहे हैं समर्थन

Mon, 01 Jul 2019 07:02 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
president rule in jammu kashmir samajwadi party TMC says supporting in helplessness
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
प्रसन्न आचार्य हों या फिर समाजवादी पार्टी के प्रो. राम गोपाल यादव, टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन या फिर कांग्रेस पार्टी, सबकी मजबूरी एक रही। समाजवादी पार्टी के प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को छह महीने बढ़ाए जाने के वह विरोध में हैं, लेकिन इसका समर्थन करने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है। प्रो. राम गोपाल जैसी ही मजबूरी विपक्ष में बैठे अन्य राजनीतिक दलों ने भी बताई। कांग्रेस पार्टी ने भी राज्य में राज्यपाल शासन की अवधि बढ़ाने को अनुचित बताया। पार्टी के नेताओं ने राज्य में लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव न कराने पर केंद्र सरकार के फैसले को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

क्यों किया राष्ट्रपति शासन का समर्थन?

डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि जनवरी 2019 में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा था कि चुनाव आयोग जब चाहे जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करा सकता है। केंद्र सरकार तैयार है। ब्रायन का कहना है कि मार्च में केंद्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों ने भी उसे लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करने संबंधी राय दी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ? 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। अंत में ब्रायन समेत कई सांसदों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कल राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्ति हो रही है। इतने कम समय में वहां विधानसभा चुनाव भी नहीं कराए जा सकते। इसलिए वह राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के बिल का समर्थन करते हैं। यही मजबूरी प्रो. राम गोपाल ने भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed