{"_id":"5fee40c18ebc3e40fb198578","slug":"president-ramnath-kovind-wishes-the-new-year-2021-to-all-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
Fri, 01 Jan 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
नए वर्ष पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में हम सभी को एकजुट होकर बढ़ने का समय है। राष्ट्रपति ने कहा, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष हमें नई शुरुआत करने और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के संकल्प पर जोर देने का अवसर प्रदान करता है। नव वर्ष 2021 के अवसर पर हम समावेशी समाज सृजित करने की दिशा में मिलकर काम करें जो प्रेम, करुणा और सहनशीलता का भाव भरने और शांति एवं दया भाव को बढ़ावा दे। मैं कामना करता हूं कि आप सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे राष्ट्र के विकास के साझा लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ें।
विज्ञापन