{"_id":"5da2af178ebc3e93d62b156b","slug":"president-ramnath-kovind-met-with-pm-modi-mother-hiraben-modi-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की मां हीराबा से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की मां हीराबा से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी
Sun, 13 Oct 2019 12:10 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से रविवार सुबह मुलाकात की। अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पत्नी सविता कोविंद के साथ प्रधानमंत्री की मां हीरा बा से रायसन गांव स्थित उनके घर पर मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
President Kovind met Hira Baa, mother of Prime Minister Shri Narendra Modi in Gandhinagar, Gujarat. The President conveyed his best wishes for her good health. pic.twitter.com/pXba8satJ3
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 13, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
इस मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए राष्ट्रपति भवन ने ट्विटर पर लिखा, 'राष्ट्रपति कोविंद ने गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।'
यहां उन्होंने लगभग आधा घंटा बिताया। इसके बाद कोविंद अपनी पत्नी के साथ कोबा के पास स्थित महावीर जैन अराधना केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने आचार्य श्री पद्मासागरसुरुजी का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति का मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने स्वागत किया।
इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे। उनका राजभवन में राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने उनका स्वागत किया। वह शनिवार रात को राजभवन में ही रुके।