{"_id":"5a9fe5164f1c1b585f8b5101","slug":"president-ramnath-kovind-in-amu-convocation-said-university-does-not-have-to-join-any-community","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AMU का दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति बोले- यूनिवर्सिटी को किसी समुदाय से जुड़ने की जरूरत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AMU का दीक्षांत समारोहः राष्ट्रपति बोले- यूनिवर्सिटी को किसी समुदाय से जुड़ने की जरूरत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यूनिवर्सिटी को किसी समुदाय से जुड़ने की जरूरत नहीं हैl अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र-छात्राएं पूरी दुनिया में अलीगढ़ और अपनी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी अपने लिए और समाज के लिए भाग्य विधाता हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हसरत मोहानी खान अब्दुल गफ्फार छात्र ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की वह अपनी विरासत और जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि जिस तरह बेटियों ने मेडल जीते हैं वह काबिले तारीफ है। बेटियां आगे बढ़ती हैं, तभी समाज आगे बढ़ता है। बेटिओं की आवाज बदलाव की आवाज है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है लेकिन उससे ज्यादा खुशी तब हुई जब उन्हें पता चला की जो गाउन उन्होंने पहन रखा है वह गाउन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर फखरुद्दीन अली, डॉ. राधाकृष्ण, डॉ. जाकिर हुसैन और ज्ञानी जैल सिंह ने पहना था। यह गाउन साठ साल से यूनिवर्सिटी ने संभाल रखा है जो उनकी रवायत और परंपरा को दर्शाता है।
राष्ट्रपति ने अपने 22 मिनट के उद्बोधन में कहा कि यूपी उनका गृहराज्य है, इसलिए लगाव है। राष्ट्रपति ने सर्वाधिक मेडल धारी दो छात्र छात्राओं को अपनी कुर्सी से उठ कर मंच के आगे आकर उन्हें मेडल पहनाया और शाबाशी दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहीं से मेडल देने की बात कही लेकिन उन्होंने उसके इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि यूनिवर्सिटी की पहचान देश में नहीं विदेशों में भी है। इस यूनिवर्सिटी ने हर क्षेत्र में हीरे दिए हैं। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने वाले लोगों से कहा कि अब पढ़ाई खत्म हो गई है और नई जिंदगी की लड़ाई शुरू हो गई है। अब आला मुकाम हासिल करने की लड़ाई।
राज्यपाल ने शॉर्टकट से बचने की नसीहत दी और मेहनत करने का मंत्र दिया। यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सुपौत्री पूर्णिमा की शादी समारोह में शामिल हुए। दोनों ने नव युगल को आशीर्वाद दिया।