{"_id":"62877510dec4f30ea97540f4","slug":"president-ram-nath-kovind-visit-saint-vincent-and-grenadines-said-universal-brotherhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: कैरेबियाई देश की यात्रा पर राष्ट्रपति कोविंद, कहा- सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
President Visit: कैरेबियाई देश की यात्रा पर राष्ट्रपति कोविंद, कहा- सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित
Fri, 20 May 2022 04:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 04:31 PM IST
सार
राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ भारत की साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित है।
विज्ञापन
किंग्सटाउन पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : social media
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी दो कैरेबियाई देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में हैं। शुक्रवार को उन्होंने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ भारत की साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्विस की उपस्थिति में यहां की काल्डर रोड का नाम बदलकर "इंडिया ड्राइव" कर दिया गया। यह कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र के साथ मजबूत भारतीय जुड़ाव को दर्शाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल डेम सुसान डौगन और प्रधान मंत्री गोंजाल्विस से मुलाकात की और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, यह जानकर खुशी हुई कि यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने इस भूमि को अपना बना लिया है। वे अन्य समुदायों के साथ यहां शांति और सद्भाव में रहते हैं और राष्ट्र के विकास में समृद्ध योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
समावेशी विश्व व्यवस्था होनी चाहिए : कोविंद
सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइंस की संसद में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि बहुपक्षवाद को प्रासंगिक और प्रभावी बने रहने के लिए संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। आज के जटिल मुद्दों से निपटने के लिए, हमें जिस नई विश्व व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, वह समावेशी विश्व व्यवस्था होनी चाहिए। समकालीन वैश्विक वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ वैश्विक संस्थानों में सुधार समय की मांग है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइंस के साथ हमारी विकासात्मक साझेदारी सार्वभौमिक भाईचारे की भावना पर आधारित है... मैं आप सभी से नए भारत और आर्थिक विकास से जुड़ने का आग्रह करता हूं।