फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind visit Saint Vincent And Grenadines, said- universal brotherhood

President Visit: कैरेबियाई देश की यात्रा पर राष्ट्रपति कोविंद, कहा- सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित

Fri, 20 May 2022 04:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 20 May 2022 04:31 PM IST
सार

राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ भारत की साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind visit Saint Vincent And Grenadines, said- universal brotherhood
किंग्सटाउन पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी दो कैरेबियाई देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस में हैं। शुक्रवार को उन्होंने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के साथ भारत की साझेदारी भाईचारे की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री राल्फ गोंजाल्विस की उपस्थिति में यहां की काल्डर रोड का नाम बदलकर "इंडिया ड्राइव" कर दिया गया। यह कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र के साथ मजबूत भारतीय जुड़ाव को दर्शाता है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल डेम सुसान डौगन और प्रधान मंत्री गोंजाल्विस से मुलाकात की और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, यह जानकर खुशी हुई कि यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने इस भूमि को अपना बना लिया है। वे अन्य समुदायों के साथ यहां शांति और सद्भाव में रहते हैं और राष्ट्र के विकास में समृद्ध योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समावेशी विश्व व्यवस्था होनी चाहिए : कोविंद
सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइंस की संसद में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि बहुपक्षवाद को प्रासंगिक और प्रभावी बने रहने के लिए संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। आज के जटिल मुद्दों से निपटने के लिए, हमें जिस नई विश्व व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, वह समावेशी विश्व व्यवस्था होनी चाहिए। समकालीन वैश्विक वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ वैश्विक संस्थानों में सुधार समय की मांग है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइंस के साथ हमारी विकासात्मक साझेदारी सार्वभौमिक भाईचारे की भावना पर आधारित है... मैं आप सभी से नए भारत और आर्थिक विकास से जुड़ने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed