फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind says Ganpati Festival made invaluable contribution to national politics in Pune

Pune: राष्ट्रपति कोविंद बोले, गणपति उत्सव ने राष्ट्रीय राजनीति में अनमोल योगदान दिया, राष्ट्रवाद का स्रोत रहा

Fri, 27 May 2022 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 May 2022 05:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणपति उत्सव को राष्ट्रीय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण और अंग्रेजों की गुलामी से आजादी पाने में राष्ट्रवाद का स्रोत बताया।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind says Ganpati Festival made invaluable contribution to national politics in Pune
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : twitter/rashtrapatibhvn

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि गणेश उत्सव ने राष्ट्रीय राजनीति में अनमोल योगदान दिया है और यह ब्रिटिश शासन के दौरान राष्ट्रवाद और सामाजिक सद्भाव का स्रोत बन कर उभरा था। राष्ट्रपति महाराष्ट्र के पुणे में श्रीमती लक्ष्मीबाई दगड़ूसेठ हलवाई दत्ता मंदिर ट्रस्ट के 125वें समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कोविंद ने कहा कि गणपति और दत्ता मंदिर के संस्थापक दगड़ूसेठ गणपति उत्सव मनाने में महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक के साथ करीबी से जुड़े हुए थे। इन मंदिरों ने शहर को नई ऊर्जा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवाद और सामाजिक सद्भाव का स्रोत बन कर उभरा था। 
विज्ञापन


देश के पहले नागरिक ने अपने संबोधन में कहा कि पुणे कई प्रख्यात शख्सियतों का घर रहा है, जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है। पुणे पहला स्थान था जहां लड़कियों के लिए स्कूल खुले थे। देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदीबाई जोशी इसी शहर की थीं और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल भी इसी इलाके से थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि मैं श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूसेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट के 125 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस मंदिर, परिवार और ट्रस्ट ने महाराष्ट्र को जन आंदोलन की भूमि बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशा करता हूं कि पुणे और महाराष्ट्र ऐसे ही अपनी गौरवमयी यात्रा पर अग्रसर रहेंगे।

जमैका में भारतीय मूल्यों के सम्मान के बारे में बताया
अपनी हालिया जमैका यात्रा के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीय मूल्यों के सम्मान में जमैका की राजधानी किंग्स्टन में एक सड़क का नामकरण डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान मैंने वहां पर आंबेडकर एवेन्यू का उद्घाटन भी किया था। 


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि बाबासाहेब की जन्मभूमि और दीक्षास्थल इसी प्रदेश में स्थित है। यहां संत तुकाराम, ज्ञानेश्वर, नामदेव और स्वामी समर्थ जैसी विभूतियों ने सामाजिक और धार्मिक विचारधाराओं को नई दिशा दी। इन विचारों से न केवल महाराष्ट्र में, अपितु पूरे देश में नई चेतना जन्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed