फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind is on a State visit to Jamaica

President Visit: आज चार दिवसीय दौरे पर जमैका पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दी गई 21 तोपों की सलामी

Mon, 16 May 2022 05:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 May 2022 05:23 AM IST
सार

भारतीय मूल के लोगों ने जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमैका के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रियर एडमिरल एंटोनेट वेमिस-गोर्मन मौजूद रहे।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind is on a State visit to Jamaica
राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : Twitter@ Rashtrapati bhavan

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जमैका पहुंचे। उनके नॉर्मन मैनले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग्स्टन पर उतरते ही जोरदार स्वागत हुआ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

विज्ञापन


जमैका के पीएम ने किया स्वागत
भारतीय मूल के लोगों ने जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमैका के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रियर एडमिरल एंटोनेट वेमिस-गोर्मन, जमैका के गवर्नर-जनरल पैट्रिक लिंटन एलन, जमैका में भारत के उच्चायुक्त आर. मसाकुई और उनकी पत्नी जिगचारवॉन रूंगसुंग, राष्ट्रपति कोविंद के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
विज्ञापन


15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों के दौरे पर
राष्ट्रपति 15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों के दौरे पर हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति कोविंद भारत के ऐसे पहले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं जो इन देशों की यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भी यहां संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमैका की संसद को संबोधित करेंगे
विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जमैका में 70,000 की संख्या में प्रवासी भारतीय हैं, जो भारत के साथ एक जीवंत सेतु का काम करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि 2022 भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed