{"_id":"59d1042e4f1c1bd9538b542f","slug":"president-ram-nath-kovind-inaugurated-shirdi-airport-in-maharashtra-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ने शिरडी हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को आने-जाने में होगी सहूलियत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति ने शिरडी हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को आने-जाने में होगी सहूलियत
एजेंसी/शिरडी
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
Shirdi airport
- फोटो : social media
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अहमदनगर जिले में नवनिर्मित शिरडी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक, एलायंस एयर अब यहां से मुंबई के लिए उड़ान का परिचालन करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि शिरडी साई बाबा का प्रसिद्ध तीर्थस्थान है जहां देशभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। अब हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को यहां आने-जाने में सहूलियत होगी। यह हवाई अड्डा मुंबई से 238 किलोमीटर दूर है। पिछले महीने ही हवाई अड्डे को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से वाणिज्यिक परिचालन का लाइसेंस मिला था। हवाई सेवा शुरू होने से मुंबई से शिरडी के लिए यात्रा का समय घटकर 40 मिनट रह जाएगी जबकि सड़क मार्ग से इसमें पांच घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक, हर रोज करीब 60,000 लोग शिरडी में दर्शन करने आते हैं। हवाई अड्डा प्राधिकरण का इरादा इनमें से 10 से 12 फीसदी यात्री हासिल करने का है। यह साल साई बाबा का 100वां पुण्य तिथि वर्ष है।
विज्ञापन