फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president PM Modi pays tribute to Bhagat Singh on birth anniversary

नमन: भगत सिंह की 114वीं जयंती आज, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 28 Sep 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 10:14 AM IST
सार

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिदूत अमर शहीद भगत सिंह की आज 114वीं जयंती है। भगत सिंह का जन्म 1907 में लायलपुर ( अब पाकिस्तान में है) स्थित बंगा गांव में हुआ था। बेहद कम उम्र से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने और साम्राज्य को निशाना बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 23 साल की उम्र में फांसी दे दी गई थी। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उल्लेखनीय नायकों में से एक थे। 

विज्ञापन
president PM Modi pays tribute to Bhagat Singh on birth anniversary
भगत सिंह

विस्तार

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह की आज 114वीं जयंती मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गए। उनकी जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत सियासी दलों के नेता उन्हें नमन कर रहे हैं। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में लायलपुर ( अब पाकिस्तान में है) स्थित बंगा गांव में हुआ था। भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली। उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगत सिंह की जयंती पर ट्वीट किया, "आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि"। बीते दिनों पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के दौरान शहीद वीर भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह को बहादुरी और साहस का प्रतीक बताया
विज्ञापन





वहीं, गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, दिल्ली के शिक्षामंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। 

 
जलियावाला बाग में नरसंहार ने भगत सिंह का बदला मन
भगत सिह को देश भक्ति विरासत मे मिली थी, क्योंकि उनके दादा अर्जुन सिंह, उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह गदर पार्टी के अभिन्न हिस्से थे। जब 13 अप्रैल 1919 को जलियावाला बाग में नरसंहार हुआ, तो इसे देखकर भगत सिंह काफी व्यथित हुए थे और इसी के कारण अपना कॉलेज छोड़ वो आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed