फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President of South Africa Cyril Ramaphosa pays tribute to Mahatma Gandhi 

पीएम मोदी और अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा के बीच हुई वार्ता, तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगी

Fri, 25 Jan 2019 11:27 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 25 Jan 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
President of South Africa Cyril Ramaphosa pays tribute to Mahatma Gandhi 
Cyril Ramaphosa

पीएम मोदी और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा के बीच हुई वार्ता में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका ने तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगाई है। इससे पहले सायरिल रामफोसा ने दिल्ली स्थित राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

loader

 


बता दें गणतंत्र दिवस समारोह पर चीफ गेस्ट के तौर पर रामफोसा भारत आए हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी ने 2019 गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्योता दिया था।

लेकिन व्हाइट हाउस के मुताबिक समय की कमी के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत आने का न्योता स्वीकार नहीं किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी यात्रा, 'भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीमेंट संबंधों' में मदद करेगी। 

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'दक्षिण अफ्रीका के साथ बापू के करीबी संबंध को सभी जानते हैं।' बता दें की, सायरिल रामाफोसा, जैकब जूमा के इस्तीफे के बाद दक्षिण अफ्रीका के पांचवें राष्ट्रपति बने। साथ ही, 2014 से 2018 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति भी रहे। 

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बयान दिया था कि, 'राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि ओर से 26 जनवरी, 2019 भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनने हेतु निमंत्रण से सम्मानित किया गया था, लेकिन समय की कमी के कारण ट्रंप भाग लेने में असमर्थ हैं।' 

व्हाइट हाउस ने ट्रंप के न आने की वजह को विस्तार से नहीं समझाया लेकिन करीब से देखा जाये तो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड उस समय के आसपास है जब अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हैं, जो कि पिछले वर्ष की उपलब्धियों का बयान और अगले वर्ष की योजनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed