फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu will visit Birsa Munda village on Tribal Pride Day read big news

Big News: बिरसा मुंडा के गांव जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, शीत सत्र में भाग नहीं लेंगे राहुल, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 13 Nov 2022 05:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 05:27 AM IST
सार

केंद्र ने आदिवासी नेता की जयंती मनाने और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए पिछले साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो' यात्रा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लेंगे।

विज्ञापन
President Murmu will visit Birsa Munda village on Tribal Pride Day read big news
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को दूसरे जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के खूंटी जिले स्थित भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातु में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। केंद्र ने आदिवासी नेता की जयंती मनाने और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए पिछले साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था। 

विज्ञापन


संसद के शीत सत्र में भाग नहीं लेंगे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो' यात्रा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लेंगे। यह जानकारी पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रहने के कारण संसद के शीतकालीन सत्र  में शामिल नहीं हो पाएंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने और महीने के अंत तक चलने की संभावना है। 
विज्ञापन



दुनिया में भारत की छवि तेजी से  सुधर रही : राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय उद्यमिता और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दुनिया में भारत की छवि तेजी से सुधर रही है। इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना महामारी ने भारत समेत कई देशों को संकट में डाल दिया है।  उस अनिश्चित समय के दौरान, भारत अपने लोगों के साथ-साथ कई अन्य देशों में रिकॉर्ड समय में लाखों टीकों को मजबूत बनाने और तैयार करने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरोदा पाटिया दंगा मामले के दोषी की बेटी को भाजपा ने दिया टिकट
भाजपा ने गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए नरोदा पाटिया दंगे के दोषियों में से एक की बेटी को अहमदाबाद की नरोदा सीट से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। नरोदा पाटिया दंगा मामले में दोषी करार दिए गए 16 व्यक्तियों में से एक मनोज कुकरानी की बेटी पायल कुकरानी (30) को भाजपा ने टिकट दिया है। पेशे से ‘एनेस्थेसिस्ट’ पायल भाजपा की सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। गुजरात हाईकोर्ट ने नरोदा पाटिया दंगा मामले में मनोज और 15 अन्य की दोषसिद्धी को 2018 में बरकरार रखा था। 
 

पूर्वोत्तर के लिए 1.6 लाख करोड़ की सड़क व परिवहन परियोजनाएं मंजूर
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर के लिए 1.6 लाख करोड़ रुपये की सड़क व परिवहन परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की। गुवाहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में सड़कें, रोपवे, आरओबी, ब्रह्मपुत्र नदी एवं अन्य जल निकायों पर बड़े पुल शामिल हैं। गडकरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी की कमी को पाटने और इस क्षेत्र में परिवहन के बुनियादी ढांचे को गति देने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

नाबालिग के यौन शोषण और हत्या मामले में एसपी के बाद मजिस्ट्रेट गिरफ्तार
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व हत्या के मामले में एसपी के बाद अब दायित्व का निर्वाह न करने के आरोप में एक मजिस्ट्रेट को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने सीआईडी की सराहना की। 

कहा, इससे पहले सीआईडी एसपी, एएसपी, धूला थाने के ओसी और तीन डॉक्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) एवाईवी कृष्णा ने कहा, गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों ने मामले को आत्महत्या बताकर बंद करने के लिए झूठी रिपोर्ट दी। सरमा ने कहा, यह मामला असम पुलिस के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पीड़िता के अंतिम संस्कार के एक महीने से अधिक समय बाद उनके निर्देश पर नए सिरे से जांच शुरू की गई थी। 

तूफान निकोल को झेलने के बाद फिर लॉन्च के लिए तैयार नासा का चंद्र मिशन
 मौसम एवं अन्य तकनीकी कारणों से बार-बार टल रहा नासा का चंद्र मिशन अगले सप्ताह प्रक्षेपण के लिए तैयार है। इसके पहले यह मिशन पिछले मंगलवार को लॉन्च होना था लेकिन फ्लोरिडा में आए तूफान निकोल के चलते इसे टालना पड़ा था। इस तूफान के बाद नासा के मून रॉकेट में मामूली मरम्मत करनी पड़ी थी। अब इस मिशन को 16 नवंबर के लिए शेड्यूल किया गया है।
 
नासा को 29 अगस्त और 3 सितंबर को अपने दो प्रक्षेपण प्रयासों को टालना पड़ा था। 30 अगस्त को एसएलएस रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण पहली बार मिशन लॉन्च को रद्द कर दिया था, दूसरी बार 3 सितंबर को रोक दिया गया था। एजेंसी
 

भारत-अमेरिका का व्यापार 2030 तक 600 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है : गोयल
 केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भरोसा जताया कि भारत-अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2030 तक 500 से 600 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है क्योंकि उनके संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच मौजूदा समय में करीब 175 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत 14 सदस्यीय भारत-प्रशांत आर्थिक समृद्धि प्रारूप (आईपीईएफ) के व्यापार स्तंभ का हिस्सा बनेगा, गोयल ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि बदले में भारत को क्या मिलेगा। उन्होंने एक मीडिया समूह के आयेाजन में यह बात कही। 

आठ करोड़ मूल्य के दो हजार के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में जाली नोट के सौदागर सक्रिय हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट ने गिरोह का पर्दाफाश कर आठ करोड़ मूल्य के दो हजार के जाली नोट बरामद किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर विकास घोडके ने बताया, आरोपी पालघर के निवासी हैं। उनकी पहचान रवि शर्मा (52) और राजेंद्र रावत (55) के रूप में हुई है। 

केरल में एएसआई पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, निलंबित
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में एक सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। आरोपी ग्रेड एएसआई बाबू के खिलाफ अंबालावयल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता की ओर से शिकायत के बाद वायनाड पुलिस प्रमुख ने जांच करने के बाद इस संबंध में उप महानिरीक्षक को रिपोर्ट सौंपी। डीआईजी ने रिपोर्ट के आधार पर एएसआई बाबू के निलंबन का आदेश जारी किया। 

असमिया फिल्म निर्माता, कलाकार पुलक का 84 की उम्र में निधन
 प्रख्यात चित्रकार, कलाकार और असमिया फिल्म निर्माता पुलक गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोगोई गुर्दे और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। परिवार में पत्नी, एक बेटी व बेटा है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, असम की सांस्कृतिक दुनिया में अग्रणी एक प्रमुख फिल्म निर्देशक, प्रसिद्ध चित्रकार और कार्टूनिस्ट पुलक गोगोई के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। 

एमएसपी पर खरीदा गया 47,644 करोड़ का धान 
खरीफ विपणन सत्र 2022-23 में अब तक 231 लाख टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है, जबकि पिछले सत्र में 228 लाख टन की खरीद की गई थी। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तक धान पैदा करने वाले पंजाब, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना, हरियाणा और तमिलनाडु के 13.50 लाख किसानों से मौजूदा सत्र में 47,644 करोड़ का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed