फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu will honor 66 eminent personalities today, the Padma Awards ceremony

Padma: आज 66 नामचीन हस्तियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

Mon, 25 May 2026 08:39 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Mon, 25 May 2026 08:39 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। पहले चरण में 66 हस्तियों को दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
President Murmu will honor 66 eminent personalities today, the Padma Awards ceremony
पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन

कितने पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति?

आज होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले दूसरे चरण के समारोह में दिए जाएंगे।

विज्ञापन

क्यों दिया जाता है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।


वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। समारोह को लेकर राष्ट्रपति में विशेष तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed