फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu to visit West Bengal, Telangana and Rajasthan from Dec 18-23

President Murmu: 18 से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

Sun, 17 Dec 2023 06:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Dec 2023 06:50 PM IST
सार

President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
President Murmu to visit West Bengal, Telangana and Rajasthan from Dec 18-23
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर जाएंगी होंगी मुर्मू
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उसके बाद तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलायम पहुंचेंगी। मुर्मू 19 दिसंबर को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुनकरों से बातचीत करेंगी महामहिम
मुर्मू 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ वस्त्र मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। वह इस अवसर पर बुनकरों के साथ बातचीत भी करेंगी। उसी दिन वह सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।
 

विज्ञापन

एट होम रिसेप्शन की करेंगी मेजबानी
21 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निलायम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वह 22 दिसंबर को राष्ट्रपति निलायम में राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed