President Murmu: 18 से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम
President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
आईआईटी खड़गपुर जाएंगी होंगी मुर्मू
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 18 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। उसके बाद तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलायम पहुंचेंगी। मुर्मू 19 दिसंबर को हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
बुनकरों से बातचीत करेंगी महामहिम
मुर्मू 20 दिसंबर को तेलंगाना के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई के साथ-साथ वस्त्र मंत्रालय के थीम मंडप का दौरा करेंगी। वह इस अवसर पर बुनकरों के साथ बातचीत भी करेंगी। उसी दिन वह सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।
एट होम रिसेप्शन की करेंगी मेजबानी
21 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति निलायम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वह 22 दिसंबर को राष्ट्रपति निलायम में राज्य के प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।