फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President murmu praise nari shakti women empowerment in awwa program

AWWA: 'मिसाइल से संगीत तक, महिलाओं ने बहुत कुछ हासिल किया है', राष्ट्रपति मुर्मू ने नारी शक्ति को सराहा

Mon, 21 Aug 2023 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Aug 2023 01:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी कहावत है कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला होती है लेकिन अब ऐसा कहा जाना चाहिए कि हर सफल व्यक्ति के साथ एक महिला होती है। 

विज्ञापन
President murmu praise nari shakti women empowerment in awwa program
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नारी शक्ति की तारीफ की और कहा कि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की है और वह मिसाइलों से लेकर संगीत, हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। बता दें कि दिल्ली में मानेकशॉ सेंटर में आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कही ये बात
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं सभी वीर नारियों को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की भी राष्ट्रपति ने तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान सेना के जवान से शादी करने वाली एक उद्यमी महिला और झारखंड की एक टीचर, जो कि वीर नारी हैं, अपने अनुभव साझा किए। दोनों महिलाओं को सुनने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दोनों महिलाओं की दर्दभरी कहानियां सुनने, या कहें कि दृढ संकल्प और समर्पण की कहानी सुनकर रूह कांप गईं। इसलिए ही इसे नारी शक्ति कहा जाता है। 
विज्ञापन


आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष ने की राष्ट्रपति की तारीफ
राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी कहावत है कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला होती है लेकिन अब ऐसा कहा जाना चाहिए कि हर सफल व्यक्ति के साथ एक महिला होती है। राष्ट्रपति ने देश और समाज के विकास में महिलाओं के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिसाइल से लेकर संगीत तक, महिलाओं ने सभी बाधाओं से पार पाते हुए बहुत कुछ हासिल किया है। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे ने राष्ट्रपति की तारीफ की और उन्हें खुद नारी शक्ति का उदाहरण बताया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed