{"_id":"6534005e68b6b09e000d5667","slug":"president-murmu-accepts-cm-s-advice-to-remove-chandira-priyanga-from-pondy-ministry-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandira Priyanga: राष्ट्रपति ने स्वीकार की प्रियंगा को पुडुचेरी मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश; अधिसूचना जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandira Priyanga: राष्ट्रपति ने स्वीकार की प्रियंगा को पुडुचेरी मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश; अधिसूचना जारी
Sat, 21 Oct 2023 10:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:16 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने आठ अक्तूबर को उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र से चंदिरा प्रियंगा को उनके मंत्रालय से हटाने की सिफारिश की थी। राज्य का मंत्रिमंडल मंत्री के रूप में प्रियंगा के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था। स्पीकर आर सेल्वम ने कहा था कि प्रियंगा ने परिवहन विभाग में खराब प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
AINR Congress mla Chandira Priyanga oath
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुडुचेरी की इकलौती महिला विधायक और कैबिनेट मंत्री एस चंदिरा प्रियंगा को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से हटाने की पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी की सिफारिश राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वीकार कर ली है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुडुचेरी सरकार को अधिसूचना भेज दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आठ अक्तूबर को उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र से चंदिरा प्रियंगा को उनके मंत्रालय से हटाने की सिफारिश की थी। राज्य का मंत्रिमंडल मंत्री के रूप में प्रियंगा के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था। स्पीकर आर सेल्वम ने कहा था कि प्रियंगा ने परिवहन विभाग में खराब प्रदर्शन किया है। प्रियंगा 2021 के चुनाव में कराईकल के नेदुनकाडु आरक्षित क्षेत्र से पुडुचेरी विधानसभा के लिए चुनी गई थीं।
विज्ञापन
इससे पहले, राजनीतिक साजिश और लैंगिक पूर्वाग्रह का हवाला देते हुए उन्होंने 10 अक्तूबर को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पत्र में कहा था, लोगों के सहयोग से वह विधानसभा तक पहुंचीं, लेकिन उन्हें अहसास हो गया है कि साजिश की राजनीति से पार पाना इतना आसान नहीं है। साथ ही उन्होंने पत्र में कहा कि वह जातिवाद और लैंगिक पूर्वाग्रह का शिकार हुईं हैं। चंदिरा प्रियंगा ने कहा था कि वह जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट लेकर आएंगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री रंगासामी से अनुरोध किया कि उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई मंत्री पद की कुर्सी पर 'वन्नियार, दलित या अल्पसंख्यक समुदायों' से संबंधित किसी भी विधायक को ही बैठाया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि धन बल के आधार पर मंत्री बनने के इच्छुक किसी भी विधायक को उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे वन्नियार या दलित समुदायों के साथ 'अन्याय' होगा।
विज्ञापन
कौन है एस चंदिरा प्रियंगा?
2021 में नेदुनकाडु विधायक से चुनी गई चंदिरा प्रियंगा पुडुचेरी में मंत्री बनने वाली एकमात्र महिला थी। प्रियंगा को रंगासामी सरकार में परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।