{"_id":"59cb392c4f1c1ba8538b49cb","slug":"president-kovind-unveils-a-device-that-detects-milk-adulteration-in-one-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिनट में दूध की मिलावट का पता लगाएगी ये मशीन, राष्ट्रपति कोविंद ने किया लॉन्च","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक मिनट में दूध की मिलावट का पता लगाएगी ये मशीन, राष्ट्रपति कोविंद ने किया लॉन्च
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को दूध की शुद्धता मापने के लिए सस्ती डिवाइस लॉन्च की है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति घर बैठे दूध में मिलावट का पता लगा सकता है। इसे काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने बनाया है।
विज्ञापन
इस डिवाइस का नाम क्षीर टेस्टर रखा गया है, जो महज एक बटन दबाने से दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, साबुन, सोडा, बोरिक एसिड और हाइड्रोजन पैराक्साइड जैसे तत्वों की जानकारी दे देगा। क्षीर टेस्टर को आम लोगों के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: राष्ट्रपति के गांव का है ये हाल, शौचालय में भरे कंडे
विज्ञापन
इसकी कीमत 5 हजार रुपये से भी कम बताई जा रही है। डिवाइज केवल 60 सेकेंड में परिणाम देता है। बता दें कि राष्ट्रपति काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च रजत जयंती वर्षगांठ मना रही है।
समारोह के बाद देशभर से आए वैज्ञानिकों से राष्ट्रपति ने कहा कि शोध लोगों की मूल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शोध के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग होते रहने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया आदि का भी जिक्र किया।