फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Kovind to watch Rani Mukerji acted Hichki tomorrow

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देखेंगे रानी मुखर्जी की 'हिचकी'

Sat, 31 Mar 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
President Kovind to watch Rani Mukerji acted Hichki tomorrow

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिये आज राष्ट्रपति भवन में रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म‘‘ हिचकी’’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जायेगी।

विज्ञापन


फिल्म बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी ने‘‘ टूरेट्स सिंड्रोम’’ से ग्रसित एक शिक्षक का किरदार निभाया है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित यह फिल्म लगातार दर्शकों की तारीफ बटोर रही है।
विज्ञापन


फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले हुआ है। बैनर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ फिल्म‘ हिचकी’ बहुत गंभीर सामाजिक संदेश देती है जो सभी उम्र समूहों के दर्शकों को लुभा रही है। फिल्म की विषय वस्तु उन दर्शकों को आकर्षित कर रही है जो अभिनय प्रधान गुणवत्तापूर्ण विषयवस्तु वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार, ‘‘ फिल्म‘ हिचकी’ ने अपने प्रशंसक के तौर पर जिसे पाया है वह कोई और नहीं बल्कि भारत के राष्ट्रपति हैं। शनिवार को राष्ट्रपति यह फिल्म देखेंगे।’’ 

फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति के लिये फिल्म का आयोजन करना फिल्म की टीम के लिये बेहद सम्मानजनक और सुखद अनुभव होगा।

शर्मा ने कहा, ‘‘ फिल्म‘ हिचकी’ के लिये दर्शकों से इस तरह का प्यार पाना बहुत अद्भुत अनुभव है। यह किसी भी फिल्मकार के लिये गौरव की बात है कि उसकी फिल्म भारत के राष्ट्रपति के लिये प्रदर्शित की जाये। मुझे खुशी है कि‘ हिचकी’ देश भर में इस तरह का सामाजिक संदेश प्रसारित कर रही है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed