फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President election: These are the possible candidates of the opposition

राष्ट्रपति चुनावः इन 4 चेहरों में से कोई हो सकता है विपक्ष का उम्मीदवार

Thu, 22 Jun 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 22 Jun 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
President election: These are the possible candidates of the opposition
- फोटो : Getty images

राष्ट्रपति चुनावों को लेकर भाजपा और एनडीए द्वारा रामनाथ कोविंद को उम्‍मीदवार घो‌षित करने के बाद अब दबाव विपक्ष पर है। भाजपा ने जिस तरह एक दलित उम्‍मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़ा किया है उसने विपक्ष की गोलबंदी में सेंध लगा दी है। अब कोविंद की उम्‍मीदवारी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद को एकजुट बनाए रखने की है क्योंकि कोविंद के मुद्दे पर अभी तक साथ खड़े आ रहे कई दलों के सुर बदलने लगे हैं। 

विज्ञापन


जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कोविंद की तारीफ की है तो मायावती ने यह कहकर कांग्रेस को हैरान कर दिया है कि अगर विपक्ष कोई योग्य दलित उम्‍मीदवार नहीं उतारता है तो फिर कोविंद पर सोचा जा सकता है। कांग्रेस जानती है कि अगर राष्ट्रपति के मुद्दे पर फूट पड़ी तो आने वाले समय में तमाम विपक्षी दलों का एक साथ मिलकर भाजपा से लड़ने की उसकी मुहिम कमजोर पड़ जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे में उसके सामने भी किसी दलित चेहरे को आगे करने का दबाव पैदा हो गया है। ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकारों ने भी कोविंद के सामने खड़े होने वाले योग्य दलित उम्‍मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल खबरों में से छन छनकर कुछ नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

President election: These are the possible candidates of the opposition

मीरा कुमार  
लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का नाम फिलहाल विपक्ष के दावेदारों में सबसे आगे चल रहा है। मीरा कुमार को कांग्रेस का प्रमुख दलित चेहरा माना जाता है। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार को कांग्रेस नेतृत्व का नजदीकी भी माना जाता है। महिला होना भी उनके पक्ष में जा सकता है, बसपा सुप्रीमो मायावती सहित कई अन्य दलों को उनके नाम पर साधना आसान होगा।

सुशील कुमार शिंदे
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे की गिनती भी कांग्रेस के प्रमुख दलित नेताओं में होती है। एनडीए द्वारा कोविंद का नाम घोषित करने के बाद शिंदे का नाम तेजी से विपक्ष की ओर से सामने आया है। शिंदे के नाम पर कांग्रेस अन्य दलों को आसानी से राजी रख सकती है जो गृहमंत्री रहने के दौरान दूसरे दलों से हमेशा अपने अच्छे संबंधों को बनाए रखते थे।

President election: These are the possible candidates of the opposition

प्रकाश अंबेडकर 
कांग्रेस की ओर से एक संभावना भारिपा बहुजन महासंघ के नेता  प्रकाश अंबेडकर को भी अपना प्रत्याशी बनाने की दिख रही है। उसकी बड़ी वजह है कि प्रकाश अंबेडकर दलितों के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले डा. भीमराव अंबेडकर के पौत्र हैं। हालांकि अंबेडकर का नाम वामदलों की ओर से बढ़ाया जा रहा है जो किसी भी सूरत में भाजपा को जीतने से रोकने के‌ लिए लामबंद हो रहे हैं। 

एस स्वामीनाथन 
हरित क्रांति के जनक और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एस स्वामीनाथन का नाम भी तेजी से इस चर्चा में सामने आया है। मीडिया रपटों के अनुसार कांग्रेस गंभीरता से उनके नाम पर भी विचार कर रही है। उसकी बड़ी वजह ये भी है कि स्वामीनाथन के नाम पर उसे शिवसेना का समर्थन भी मिल सकता है जो खुद उनका नाम आगे करती रही है। वहीं स्वामीनाथन की छवि को देखते हुए अन्य दलों का साथ मिलने की उम्‍मीद भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed