फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   President election Murmu called up Jharkhand CM to seek support for her candidature Sources

President Election: द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को किया फोन, अपनी उम्मीदवारी के लिए मांगा समर्थन

Sat, 25 Jun 2022 05:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Jun 2022 05:03 PM IST
सार

मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से सोरेन को फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने पहले सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी को भी फोन कॉल किया था।

विज्ञापन
President election Murmu called up Jharkhand CM to seek support for her candidature Sources
अपनी उम्मीदवारी के लिए द्रौपदी मुर्मू ने सोरेन को किया फोन- सूत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो हेमंत सोरेन को फोन कर अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि मुर्मू ने व्यक्तिगत रूप से सोरेन को फोन किया और अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन मांगा। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा सुप्रीमो शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को भी कॉल की थी। सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। झामुमो, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन का एक घटक है और इसके साथ गठबंधन में झारखंड में सत्ता में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी को सौंपा था। इस दौरान उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। 


उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, जयराम ठाकुर, पुष्कर सिंह धामी और कुछ एनडीए समर्थक दलों जैसे वाईएसआरसीपी, बीजद और अन्नाद्रमुख समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed