फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Election 2022: Election Commission to announce the schedule for election for next President today

President Election 2022: आ गया राष्ट्रपति चुनाव के शंखनाद का वक्त, चुनाव आयोग आज करेगा तारीख का एलान

Thu, 09 Jun 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 09 Jun 2022 12:17 PM IST
सार

पिछली बार 17 जुलाई 2017 को नए राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। तब 50 फीसदी वोट सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में थे। इस बार भी कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के करीब है। 
 

विज्ञापन
President Election 2022: Election Commission to announce the schedule for election for next President today
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के शंखनाद का वक्त आ गया है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे इसकी तारीख व विस्तृत कार्यक्रम का एलान करेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

 

चुनाव आयोग ने आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वह राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम का एलान करेगा। 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाना है। राष्ट्रपति चुनाव-2017 में मतदान 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी। तब 50 फीसदी वोट सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में थे, साथ ही क्षेत्रीय दलों में भी अधिकतर दलों का समर्थन मिल गया था। इस बार भी कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के करीब है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन

 

निर्वाचक मंडल इस तरह चुनता है राष्ट्रपति

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल (electoral college) द्वारा किया जाता है। इसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की  विधानसभाओं के चुने गए सदस्य शामिल होते हैं। इनमें लोकसभा व राज्यसभा के मनोनीत सदस्य और विधान परिषदों के सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं है। 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में अभी 230 सांसद हैं। जून और जुलाई में 57 सदस्यों की सदस्यता खत्म हो रही है, हालांकि इनमें से 41 सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं, जबकि बची हुई सीटों पर 10 जून को चुनाव हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। वहीं, 543 सदस्यों वाली लोकसभा में अभी 540 सांसद हैं। तीन सीटें खाली हैं। इन पर भी चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मतलब साफ है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की सभी खाली सीटों पर उपचुनाव हो जाएंगे। चुने गए सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिमोट वोटिंग का वक्त आया : आयोग
हाल ही में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिमोट वोटिंग की पैरवी की है। उन्होंने उत्तराखंड के एक दूरदराज के मतदान केंद्र की एक घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार को यह बात कही थी। आयोग ने कहा कि समय आ गया है कि रिमोट वोटिंग की संभावनाओं का पता लगाया जाए, शायद पायलट आधार पर ऐसा किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed