फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu was given an invitation to Ram Temple 'Pran Pratishtha' ceremony

Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू! दिया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता

Fri, 12 Jan 2024 10:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 12 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
President Droupadi Murmu was given an invitation to Ram Temple 'Pran Pratishtha' ceremony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : amar ujala

राम मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राम लाल और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शामिल थे।

विज्ञापन


वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर कहा, आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से निमंत्रण प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू की एक तस्वीर भी पोस्ट की। बंसल ने कहा, राष्ट्रपति ने खुशी जताई और कहा कि वे जल्द ही अयोध्या आने और दर्शन करने का समय तय करेंगी।
विज्ञापन



राष्ट्रपति मुर्मू ने फसल उत्सवों की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी
इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को फसल उत्सवों (लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल) की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और देश को अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाने, प्रेम एवं सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने की कामना की। ये त्यौहार क्रमशः 13, 14 और 15 जनवरी को मनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार देश की सांस्कृतिक विरासत के जीवंत स्वरूप के साथ विविधता में एकता के प्रतीक भी हैं। इन अवसरों पर हम पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाें का आयोजन करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, देश भर में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले ये त्योहार सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, ये कृषि महोत्सव पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देते हैं। इन त्यौहारों के जरिये हम अपने किसानों की मेहनत को सम्मानित करते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed