फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu to visit Suriname, Serbia this week

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू चार जून से सूरीनाम और सर्बिया के दौरे पर रहेंगी, पहली राजकीय यात्रा होगी

Tue, 30 May 2023 01:59 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 May 2023 01:59 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहले चरण में राष्ट्रपति सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के नियंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो में रहेंगी। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू सात से नौ जून तक सर्बिया की यात्रा पर होंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu to visit Suriname, Serbia this week
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार से नौ जून तक सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि पहले चरण में राष्ट्रपति सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के नियंत्रण पर चार से छह जून तक पारामारिबो (Paramaribo) में रहेंगी। पांच जून को राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति सूरीनाम के अपने समकक्ष संतोखी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का भी दौरा करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों और प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी।
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू सात से नौ जून तक सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी। वह सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू सर्बिया के राष्ट्रपति वूसिक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक (Ana Brnabic) और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक (Vladimir Orlic) से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति एक व्यापारिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय और भारत के दोस्तों के साथ बातचीत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मुर्मू की सूरीनाम की यात्रा पिछले साल राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति की सूरीनाम यात्रा जनवरी 2023 में राष्ट्रपति संतोखी की भारत यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में चल रही गति को और तेजी प्रदान करेगी।



बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति की सर्बिया की यात्रा उनकी पहली राजकीय यात्रा है और यह द्विपक्षीय व्यापार, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed