Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरू नानक देव जी को दी श्रद्धांजलि, भक्तों के साथ छका लंगर
प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गुरुनानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के अंगरक्षक रेजिमेंटल गुरुद्वारा में गुरुपर्व पर पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक रेजिमेंटल गुरुद्वारा में वे अरदास में भी शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद भक्तों के साथ लंगर भी खाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्हें भक्तों के साथ अरदास और भजन कीर्तन के साथ ही लंगर खाते भी देखा जा सकता है।
#WATCH | President Droupadi Murmu paid homage to Guru Nanak Dev Ji, the first Sikh Guru, on Gurpurab at President’s Bodyguard Regimental Gurudwara in the President's Estate. The President also participated in the langar with devotees.
विज्ञापन
(Source: Office of President) pic.twitter.com/CYfzWzDFeR — ANI (@ANI) November 8, 2022
इससे पहले उन्होंने देशवासियों खासकर सिख समुदाय के लोगों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने का आग्रह भी किया।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।