{"_id":"641ae694dd054a55690bb2a6","slug":"president-droupadi-murmu-opens-rashtrapati-nilayam-in-secunderabad-for-public-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashtrapati Nilayam: 160 साल पुराने राष्ट्रपति निलयम का दीदार कर सकेंगे आम लोग, द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rashtrapati Nilayam: 160 साल पुराने राष्ट्रपति निलयम का दीदार कर सकेंगे आम लोग, द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन
Wed, 22 Mar 2023 04:59 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 04:59 PM IST
सार
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि हेरिटेज बिल्डिंग को आम लोगों के लिए खोला गया है, वे साल में एक बार सीमित समय के लिए ही निलयम के उद्यानों में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Rashtrapati Nilayam, राष्ट्रपति निलयम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सिकंदराबाद में राष्ट्रपति के तीन रिट्रीट में से एक ‘राष्ट्रपति निलयम’ को जनता के लिए खोल दिया। यह करीब 160 वर्ष से अधिक पुराना है और इसको तेलुगु नव वर्ष उगादी के अवसर पर सामान्य जनता के लिए के लिए खोला गया है। राष्ट्रपति ने इसका उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया। इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह पहली बार है कि हेरिटेज बिल्डिंग को आम लोगों के लिए खोला गया है, वे साल में एक बार सीमित समय के लिए ही निलयम के उद्यानों में जा सकते हैं और वहां चीजों को देख सकते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसे सामान्य लोग देख सकेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि नौ लाख से अधिक लोगों ने राष्ट्रपति भवन दिल्ली में 31 जनवरी के बाद अमृत उद्यान को देखा है।
विज्ञापन
लोग यहां राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति निलयम के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, संविधान के बारे में जान सकते हैं और नॉलेज गैलरी में भारत के राष्ट्रपति की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं साथ ही नॉलेज गैलरी के प्रांगण में आगंतुक बग्गी और राष्ट्रपति की लिमोजिन के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि आगंतुक राष्ट्रपति निलयम के परिसर में जय हिंद रैंप और फ्लैग पोस्ट पॉइंट के साथ-साथ नेचर ट्रेल भी देख सकते हैं। निलयम के बगीचे के विभिन्न खंड जैसे रॉक गार्डन, हर्बल गार्डन, बटरफ्लाई और नक्षत्र गार्डन जनता के लिए खुले रहेंगे, उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड को स्कैन करके फलों, पेड़ों और फूलों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय संस्कृति पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली आदि की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति निलयम का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति रिट्रीट हर भारतीय का है।
राष्ट्रपति निलयम राष्ट्रपति के दक्षिणी प्रवास को छोड़कर पूरे वर्ष आम जनता के लिए खुला रहेगा। साथ ही आम लोग अपना स्लॉट ऑनलाइन - visit.rashtrapatibhavan.gov.in के माध्यम से बुक कर सकते हैं। वहीं स्वागत कार्यालय, राष्ट्रपति निलयम में वॉक-इन बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।
लोग सप्ताह में छह दिन (सोमवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शाम 4 बजे अंतिम प्रवेश के साथ निलयम की यात्रा कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति का मामूली पंजीकरण शुल्क लागू होगा।